सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ex-Servicemen Welfare Committee celebrated its annual function

Haridwar News: पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मनाया वार्षिक समारोह

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen Welfare Committee celebrated its annual function
विज्ञापन
हरिद्वार। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रविवार को श्री गुरु मंडल आश्रम देवपुरा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Trending Videos

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। उन्होंने वीर नारियों को शॉल व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमहंत रविंद्र पुरी और कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री सहित संत समाज के अन्य मौजूद रहे। समिति से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही वरिष्ठ पूर्व सैनिक दंपतियों को शॉल ओढ़ाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में देहरादून, डोईवाला, रायवाला और लालढांग सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने शिरकत की। समारोह का समापन समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी के संबोधन के साथ हुआ। इस दौरान योगेंद्र पुरोहित, बीएस शर्मा, पीसी भट्ट, शिव नंदन, मुकेश चंदोलिया, जितेंद्र असवाल, शंभू बैठा, बीडी शर्मा, रणवीर सिंह, ओम प्रकाश थापा, सतेश्वर बडोनी, इंद्रमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed