{"_id":"69d88a71c365747e8309c82a","slug":"jaya-kishori-s-spiritual-session-at-galgotias-university-will-be-held-on-april-15-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को, गलगोटिया विवि में आयोजन, QR को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को, गलगोटिया विवि में आयोजन, QR को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाला यह कार्यक्रम आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। अमर उजाला के पाठक इस खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
15 अप्रैल को जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह 'जीवांजलि विचारों से बदलाव तक' विषय पर संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन गलगोटिया विश्वविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा।
Trending Videos
अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाला यह कार्यक्रम आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। जया किशोरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अपनी प्रेरणादायी वाणी से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए खुशहाली भरा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान जया किशोरी लोगों को जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का उपाय बताएंगी। साथ ही तनाव दूर कर बेहतर जीवन जीने की कला भी बताएंगी। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रण पास के जरिये ही प्रवेश मिलेगा। अमर उजाला के 100 भाग्यशाली पाठकों के पास क्यूआर कोड स्कैन कर एंट्री पास प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
100 विजेताओं का होगा चयन
अमर उजाला के पाठक इस खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले 100 भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा जिन्हें कार्यक्रम का पास प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विजेताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एंट्री पास भेज दिए जाएंगे और उन्हें सूचित भी किया जाएगा।
