सब्सक्राइब करें
CSK Inning
23/0 (1.5 ov)
Ruturaj Gaikwad 6(3)*
Sanju Samson 15 (8)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

Photos: सोशल मीडिया पर क्यों छाईं काव्या मारन? मुस्कान ने लूटी महफिल; मिस्ट्री गर्ल्स की भी वायरल हुई तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 03:21 PM IST
सार

काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छा गईं। सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत के दौरान उनकी खुशी और रिएक्शन कैमरे में कैद हो गए, जो तेजी से वायरल हो गए। उनके चेहरे की चमक और टीम के प्रति जुनून ने फैंस का दिल जीत लिया, और एक बार फिर वह आईपीएल के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं।

विज्ञापन
IPL 2026: Kavya Maran Goes Viral After SRH Win, Her Joy Lights Up Social Media; IPL Mystery Girls
काव्या मारन छाईं और ग्लैमर का तड़का लगा - फोटो : IANS/Twitter/IPL/BCCI
आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन सबसे ज्यादा खुशी नजर आईं। वह खुशी से चिल्लाती और ताली बजाती नजर आईं। उनके चेहरे पर हंसी रुक ही नहीं रही थी। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन छा गया है। हर तरफ उनकी मुस्कान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले तक काव्या विवादों में थीं। इंग्लैंड की 'द हंड्रेड'लीग में अपनी टीम में पाकिस्तान के अबरार अहमद को शामिल करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, काफी समय बाद उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी।

 
Trending Videos
IPL 2026: Kavya Maran Goes Viral After SRH Win, Her Joy Lights Up Social Media; IPL Mystery Girls
काव्या मारन - फोटो : ANI/IPL/BCCI
काव्या का रिएक्शन उस वक्त देखने लायक था, जब राजस्थान की पारी की पहली गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। जैसे ही शॉर्ट बॉल को वैभव ने हवा में खेला, काव्या भी अपनी कुर्सी से उठ गईं और प्रार्थना करती दिखीं। कैच हो जाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले ही ओवर में दो और विकेट गिर जाने के बाद तो काव्या अपने आसपास वालों के साथ जश्न मनाती दिखीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनपर चुटकी भी ली है। एक ने लिखा, 'काव्या मारन का रिएक्शन, जब उन्हें समझ आ गया कि लोग उनके पाकिस्तान प्रेम को भूल चुके हैं।' इसके साथ जो वीडियो एम्बेड है, वह वैभव के आउट होने के दौरान का है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Kavya Maran Goes Viral After SRH Win, Her Joy Lights Up Social Media; IPL Mystery Girls
अभिषेक के आउट होने पर काव्या का रिएक्शन - फोटो : ANI/IPL/BCCI
काव्या अभिषेक के खाता खोले बिना आउट होने पर नाराज भी दिखी थीं। हालांकि, ईशान किशन की तूफानी पारी ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी थी। फैंस ने इस पर भी चुटकी ली। एक सोशल मीडिया यूजर ने ईशान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ उनकी तस्वीर और काव्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अदिति ईशान को इस औरत (काव्या) से बचा लो। कहीं आज काव्या ईशान को प्रपोज न कर दे।' जीत के बाद भी काव्या काफी खुश दिखीं। एक फैन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया। काव्या फैंस से इंटरैक्ट भी करती दिखीं। 
 
IPL 2026: Kavya Maran Goes Viral After SRH Win, Her Joy Lights Up Social Media; IPL Mystery Girls
मैच में लगा मिस्ट्री गर्ल्स के ग्लैमर का तड़का - फोटो : IANS/ANI/IPL/BCCI
इस मैच में ग्लैमर का तड़का भी दिखा। कैमरामैन ने फिर नाराज नहीं किया और कई मिस्ट्री गर्ल भी निकलकर सामने आईं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। 
विज्ञापन
IPL 2026: Kavya Maran Goes Viral After SRH Win, Her Joy Lights Up Social Media; IPL Mystery Girls
वेंकटेश - फोटो : IANS/ANI/IPL/BCCI
दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी हर बार की तरह सनराइजर्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे। जीत के बाद उनके चेहरे पर भी खुशी थी। मैच की बात करें तो सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed