सब्सक्राइब करें

Praful Hinge: 'पहले ही बता दिया था, वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट करूंगा', जीत के बाद बोले प्रफुल्ल हिंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 12:01 PM IST
सार

प्रफुल्ल हिंगे ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि वह वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट करेंगे और उन्होंने वैसा करके दिखाया। उनकी इस शुरुआती सफलता ने मैच का रुख बदल दिया और टीम की जीत की नींव रखी। युवा गेंदबाज के आत्मविश्वास और सटीक गेंदबाजी की कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने भी जमकर सराहना की।

विज्ञापन
“I Had Said It Before”: Praful Hinge on Dismissing Vaibhav Suryavanshi on the First Ball
प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव पर बयान दिया - फोटो : IPL/BCCI/IANS
हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। एसआरएच ने आरआर को 57 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एसआरएच की जीत के हीरो रहे अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन। 
Trending Videos
“I Had Said It Before”: Praful Hinge on Dismissing Vaibhav Suryavanshi on the First Ball
प्रफुल्ल और वैभव - फोटो : IPL/BCCI/IANS
वैभव को पहली गेंद पर किया आउट
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। हिंगे ने इसके बाद ध्रुव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया। उनका स्पेल चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट रहा। इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी। झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
“I Had Said It Before”: Praful Hinge on Dismissing Vaibhav Suryavanshi on the First Ball
तुषार और ईशान के साथ साकिब और प्रफुल्ल - फोटो : IPL/BCCI
'पहले मैच में लूंगा चार-पांच विकेट'
मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले साल कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट जरूर लूंगा। मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना हावी होना चाहता था। मुझे अपनी ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास है। मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मुझे तब यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है, जब मैंने उस समय अपने पापा से कहा कि मैं एक क्लब जॉइन करना चाहता हूं। उस समय कई बार उन्होंने मेरी कम उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया था।'
“I Had Said It Before”: Praful Hinge on Dismissing Vaibhav Suryavanshi on the First Ball
प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन - फोटो : IANS
'परिवार ने मेरे लिए बहुत त्याग किए'
प्रफुल्ल हिंगे ने कहा, 'किसी तरह मेरी क्रिकेट शुरू हुई। उसके बाद, मैं बस खेलता रहा। यहां खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं।'
विज्ञापन
“I Had Said It Before”: Praful Hinge on Dismissing Vaibhav Suryavanshi on the First Ball
प्रफुल्ल हिंगे - फोटो : Jiohotsar (videograb)
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले प्रफुल्ल
वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर उन्होंने कहा, 'वह सबसे अच्छा विकेट था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने कुछ लोगों को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, या तो बाउंसर से या किसी और तरह से। मुझे बस पहली ही गेंद पर उसका विकेट चाहिए था। यही योजना थी।' तेज गेंदबाजी कोच वरुण एरॉन के बारे में प्रफुल ने कहा, 'वरुण भाई ने मेरी बहुत मदद की। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। इंजरी से पूरी तरह उबर चुका हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed