सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats

आयरलैंड दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?: चयनकर्ताओं ने किया शॉर्टलिस्ट; डेब्यू कर तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

 Sakib Hussain Cricket Career : वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने जाने की प्रबल संभावना है। अगर वह डेब्यू करते हैं, तो भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और दिग्गजों को प्रभावित किया है, और अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बेहद करीब हैं।

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभर रहा है। खबर है कि उन्हें जून में होने वाले भारत के आयरलैंड के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो महज 15 साल की उम्र में वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें शॉर्टलिस्ट किया है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलेगी।
Trending Videos

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
चयनकर्ताओं की नजर में वैभव
बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, वैभव आयरलैंड दौरे के लिए दावेदार हैं और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है।' सूत्र ने अखबार को बताया कि चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में हैं और वैभव इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने इस सीजन में कई शानदार पारियां खेली हैं। इनमें आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और मुंबई के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन की पारियां शामिल हैं। उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी डर के बल्लेबाजी की है। यहां तक कि जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपनी निडरता दिखा दी। साथ ही जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया।

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
जल्द मिल सकता है मौका
चयनकर्ता वैभव को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते। हालांकि, उन्हें पहले अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो आयरलैंड के अलावा जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है।

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
दिग्गजों का मिला समर्थन
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, 'आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी अद्भुत रही है। यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी इतनी कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू का हकदार है। इतनी कम उम्र में इतनी प्रतिभा मिलना दुर्लभ है और वह भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट बनने के पूरी तरह योग्य हैं।' वहीं, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी चयनकर्ताओं से उन्हें तुरंत मौका देने की अपील की है।

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
रिकॉर्ड पर नजर
भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, ओवरऑल सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा हैं, जिन्होंने 15 साल सात महीने 27 दिन की उम्र में डेब्यू किया। अगर वैभव आयरलैंड दौरे पर खेलते हैं, तो वह शैफाली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। इस दौरे के टी20 मुकाबले 26 और 28 जून को खेले जाएंगे।

Who is Sakib Hussain Profile Cricket Career Struggle to IPL Debut with Four Wicket Haul SRH vs KKR Stats
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
बल्लेबाजी का अनोखा नजरिया
वैभव का खेल के प्रति नजरिया भी उन्हें खास बनाता है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा, 'मेरे दिमाग में यह जरूर रहता है कि सामने कौन गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन मैं कोशिश करता हूं कि गेंद को खेलूं, गेंदबाज को नहीं। मैं अपना गेम खेलने पर ध्यान देता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पिता, कोच और टीम मैनेजर रोमी भिंडर सर हमेशा कहते हैं कि सफर लंबा है, इसलिए अपने प्रोसेस और खेल पर ध्यान रखो और बाकी चीजों से ध्यान मत भटकाओ।'

आगे का शेड्यूल
आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी, लेकिन आयरलैंड दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed