सब्सक्राइब करें
CSK Inning
52/1 (4 ov)
Sanju Samson 16(11)*
Ayush Mhatre 25 (7)
Kolkata Knight Riders elected to bowl

शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद बड़ा खुलासा: बेटे का दावा, बोले- कोविड के टीके के कारण हुई महान स्पिनर की मौत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 04:03 PM IST
सार

शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद एक नया खुलासा हुआ है। उनके बेटे ने दावा किया है कि महान स्पिनर की मौत कोविड वैक्सीन के कारण हुई थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate
शेन वॉर्न - फोटो : ANI
शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी, जो उन्हें ‘काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे।’ जैक्सन ने 'टू वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट' पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 52 वर्ष थी।
Trending Videos
Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate
शेन वॉर्न और स्ट्रॉस - फोटो : ANI
जैक्सन ने चार साल बाद क्यों किया खुलासा?
जैक्सन ने कहा, 'मुझे पक्का लगता है कि इसमें (कोविड टीके का) हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड (पिताजी) को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई। यह एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा सोचता रहता हूं।' उन्होंने कहा, 'जैसे ही मैंने (वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद) फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया। मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate
जैक्सन और दिवंगत शेन वॉर्न - फोटो : Instagram
'समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया'
जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था। उन्होंने कहा, 'शायद यह समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती। लेकिन मुझे यही महसूस हुआ।' जैक्सन ने कहा, 'पहले भी दिल का दौरा पड़ने से बहुत से लोग मर रहे थे, लेकिन डैड ठीक थे। मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार (टीके) लगवाए होंगे। वह टीका नहीं लगवाना चाहते थे, लेकिन अन्य लोगों की तरह काम करने के लिए उन्हें मजबूरन इन्हें देना पड़ा।'
Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate
शेन वॉर्न - फोटो : ANI
'धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद स्वस्थ थे'
उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं क्योंकि इससे केवल गुस्सा ही बढ़ता है। गुस्सा किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है।' वॉर्न की जीवनशैली के बारे में जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद यह अपेक्षाकृत स्वस्थ थे। उन्होंने कहा, 'उस समय डैड स्वस्थ थे, खुश थे। वह काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे। वह जरूर धूम्रपान करते थे और शराब पीते थे, लेकिन 80 और 90 वर्ष की उम्र के कई लोग डैड की तुलना में कहीं अधिक धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं।' वॉर्न निधन से कुछ महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। जब उनकी अचानक मौत हुई तो तब वह किसी तरह की गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed