सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics

Player of the Month: भारत को विश्वकप जिताने वाले संजू सैमसन बने मार्च के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी; ICC ने किया एलान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता। शुरुआती मैचों में बाहर रहने के बाद उन्होंने सुपर-8 और नॉकआउट में धमाकेदार वापसी की और 275 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईसीसी ने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के नाम का एलान कर दिया है। भारत को टी20 विश्वकप 2026 का खिताब दिलाने वाले संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। इसी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला। वहीं, महिलाओं में न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया कर को मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने इस साल मार्च में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
Trending Videos


Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : IANS
अवॉर्ड पाने की खुशी
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे सैमसन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना मेरे लिए बेहद खास है, खासकर क्योंकि यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे यादगार दौर में मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में योगदान देना एक सपना पूरा होने जैसा था और उस पल की अहमियत समझने में मुझे थोड़ा समय लगा।'
 

Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : PTI
करियर का पहला आईसीसी अवॉर्ड
उन्होंने आगे कहा, 'यह भारतीय क्रिकेट के लिए रोमांचक समय है। टीम में काफी प्रतिभा है और मैं अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने का मौका दिया।' यह पहला मौका है जब संजू सैमसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है। उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि मौके मिलने पर वह कितने बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।

Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : PTI
लगातार बदले विजेता, इस बार चमके संजू
सैमसन के मार्च महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के साथ ही इस आईसीसी अवॉर्ड में पिछले पांच महीनों से हर बार अलग-अलग देशों के खिलाड़ी सम्मानित हो रहे हैं। इस लिस्ट में साइमन हार्मर (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) जैसे नाम शामिल रहे हैं।

Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : IANS
शुरुआती नजरअंदाज, फिर बने मैच विनर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा नहीं थे। लेकिन सुपर-8 के करो या मरो मुकाबलों में उन्हें मौका मिला और यहीं से उन्होंने कहानी बदल दी।
26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन से शुरुआत करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : PTI
टी20 विश्वकप में सैमसन का शानदार प्रदर्शन

 
  • एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन सिर्फ तीन रन से शतक से चूक गए, लेकिन उनकी नाबाद 97 रन की पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह पारी उनके आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज का बड़ा उदाहरण बनी।
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में संजू ने 89 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम सात रन से पीछे रह गई।
  • अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भी सैमसन का बल्ला गरजा। उन्होंने एक और 89 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 96 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Sanju Samson Named ICC Men’s Player of the Month for March After T20 World Cup Heroics
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
आंकड़े जो बनाते हैं खास
मार्च 2026 में खेले गए तीन अहम टी20 मैचों में संजू सैमसन ने 275 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 137.50 का और स्ट्राइक रेट 199.27 का रहा। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ शानदार था, बल्कि उन्हें लगातार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिलाया। साथ ही वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-20 में भी जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed