{"_id":"69ddfc810ceab31c0c03b8af","slug":"ipl-2026-irfan-pathan-s-theory-on-vaibhav-sooryavanshi-sparks-debate-after-first-ball-duck-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 15 साल के वैभव को लेकर इरफान पठान की कौन सी थ्योरी हुई सच? शून्य पर आउट हुए सूर्यवंशी तो किया पोस्ट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: 15 साल के वैभव को लेकर इरफान पठान की कौन सी थ्योरी हुई सच? शून्य पर आउट हुए सूर्यवंशी तो किया पोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:06 PM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी का सनराइजर्स के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होना चर्चा का विषय बन गया। इरफान पठान ने इसे अपनी पुरानी ‘थ्योरी’ से जोड़ते हुए पोस्ट किया, जिससे बहस छिड़ गई। जहां कुछ लोग इसे सही मान रहे हैं, वहीं कई फैंस इसे वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली का हिस्सा बता रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान पठान और वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
वैभव सूर्यवंशी, जो आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए चर्चा में थे, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। यह विकेट प्रफुल्ल हिंगे ने लिया, जो खुद इस मैच में डेब्यू कर रहे थे। वैभव का यह गोल्डन डक सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया।
Trending Videos
इरफान पठान
- फोटो : Instagram
इरफान पठान की थ्योरी क्या थी?
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने कुछ दिन पहले एक दिलचस्प थ्योरी रखी थी। उन्होंने 10 अप्रैल को पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था कि क्या वैभव जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को टारगेट करते हैं? अब इस मैच के बाद उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, 'तो मेरी वैभव सूर्यवंशी को लेकर थ्योरी गलत नहीं है!'

प्रफुल्ल और वैभव
- फोटो : IPL/BCCI/IANS
बड़े गेंदबाजों पर भारी, लेकिन यहां चूके
इस सीजन में वैभव ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया था, लेकिन अपेक्षाकृत कम अनुभवी गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ वह पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए।
वैभव कैसे हुए आउट?
मैच में वैभव ने अपनी पहली गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उन्होंने काउ कॉर्नर की दिशा में शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे फील्डर सलिल अरोड़ा के हाथों में चली गई। इस तरह क्रिकेट ने एक बार फिर दिखाया कि यह खेल कितना अनिश्चित है, जहां बड़े-बड़े गेंदबाजों को खेलने वाला बल्लेबाज एक नए खिलाड़ी के सामने चूक सकता है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय
वैभव के इस आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इरफान पठान की थ्योरी को सही बताया, जबकि कई फैंस ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वैभव हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक खेलते हैं और उनका मकसद तेजी से रन बनाना होता है।
प्रफुल्ल हिंगे का यादगार डेब्यू
इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने न सिर्फ वैभव का विकेट लिया, बल्कि तीन अन्य बल्लेबाजों को भी आउट कर राजस्थान की पारी को शुरुआत में ही झटका दे दिया। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।