सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Bengal Election Campaign Attacks on PM Modi TMC Adani US Trade Deal and Voter List Controversy

Bengal Elections: बंगाल के मालदा में रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, लगाए कई गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 14 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आरएसएस पर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलने की है।
 

Rahul Gandhi Bengal Election Campaign Attacks on PM Modi TMC Adani US Trade Deal and Voter List Controversy
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए रायगंज और मालदा पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, आरएसएस और सत्तारूढ़ टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। रायगंज में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की नफरत भरी विचारधारा देश के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
Trending Videos


राहुल गांधी ने कहा कि अंबेडकर, गांधी और नेहरू ने देश को जो संविधान दिया था, उसे भाजपा सीधे तौर पर नहीं बल्कि संवैधानिक संस्थाओं में अपने लोगों को बिठाकर और वोट चोरी करके नष्ट कर रही है। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनका मुकाबला नफरत की राजनीति से है और वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम उनसे आंखें नहीं मिला सकते। उन्होंने आरोप लगाते हुए पीएम मोदी का कंट्रोल डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में है। इसके साथ ही, उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इस डील से भारत के लघु और मध्यम उद्योग बंद हो जाएंगे, किसानों को भी भारी नुकसान होगा और देश में बड़े स्तर पर बेरोजगारी बढ़ेगी। इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें देशभक्त के बजाय देशद्रोही करार दिया।

ये भी पढ़ें: ईडी-IPAC विवाद: क्या है पूरा मामला, TMC कटघरे में क्यों? बंगाल में छापेमारी के दौरान ED को क्या मिला

राहुल गांधी ने अडानी और पीएम मोदी के संबंधों पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जहां पार्टी का पूरा पैसा अडानी के पास है। उन्होंने इसे 'मोदानी' कंपनी करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अडानी पर अमेरिका में केस चल रहा है और वे देश से बाहर नहीं जा सकते।

मालदा की रैली में राहुल गांधी ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की प्रक्रिया (SIR अभ्यास) को असंवैधानिक बताया। उन्होंने वादा किया कि बंगाल में कांग्रेस की सरकार आने पर उन सभी लोगों के नाम सूची में वापस जोड़े जाएंगे जिनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं। उन्होंने टीएमसी और वामपंथियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होंने बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र को खत्म कर दिया है। राहुल ने शारदा (1,900 करोड़) और रोज वैली (6,600 करोड़) चिटफंड घोटालों का जिक्र करते हुए टीएमसी को भ्रष्टाचार में भाजपा के बराबर बताया।

बता दें कि रायगंज सीट पर कांग्रेस ने मोहित सेनगुप्ता को उतारा है, जिनका मुकाबला टीएमसी के कृष्णा कल्याणी और भाजपा के कौशिक चौधरी से है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। कांग्रेस इस बार राज्य में अपनी खोई हुई पैठ वापस पाने की कोशिश कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed