सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi congress five guarantees west bengal assembly polls roadmap

बंगाल का सियासी रण: राहुल गांधी ने खोला 'गारंटी' का पिटारा, टीएमसी और वामपंथियों पर एक साथ बोला हमला

एएनआई , कोलकाता/ नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 14 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 5 मुख्य गारंटी की घोषणा की है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को 2,000 रुपये मासिक भत्ता शामिल है। रायगंज की रैली में उन्होंने टीएमसी और लेफ्ट पर उद्योगों को खत्म करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जनता से न्याय के लिए वोट देने की अपील की।
 

rahul gandhi congress five guarantees west bengal assembly polls roadmap
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के लिए अपना 'रोडमैप' पेश कर दिया है। राहुल गांधी ने बंगाल की जनता के लिए 5 बड़ी घोषणाएं की हैं। इसे राहुल गांधी ने कांग्रेस की 'गारंटी' बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस इस बार बंगाल में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही है।
Trending Videos


क्या हैं राहुल की 5 बड़ी गारंटी?
राहुल गांधी ने बंगाल की जनता से वादा किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हर परिवार को ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। साथ ही, जिला अस्पतालों में डायलिसिस और कैंसर का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, स्नातक तक सभी छात्रों के लिए पढ़ाई मुफ्त होगी। महिलाओं के लिए यह सुविधा स्नातकोत्तर (पीजी) तक रहेगी। साथ ही, स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अंग्रेजी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने किसानों को सालाना ₹15,000 की आर्थिक सहायता और हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा भी किया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकारी विभागों में खाली पड़े सभी पदों को भरा जाएगा। युवाओं के लिए इंटर्नशिप और जिला स्तर पर एआई स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे। इतना ही नहीं, महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें हर महीने ₹2,000 की नकद सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सम्राट का चुनावी करियर: RJD से जीता पहला चुनाव, फिर लगातार तीन हार; BJP में आने के नौ साल में ही बनेंगे CM

टीएमसी और लेफ्ट पर तीखा हमला
रायगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केवल वादे ही नहीं किए, बल्कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और वामपंथियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी बंगाल उद्योगों का केंद्र हुआ करता था, लेकिन पहले कम्युनिस्टों और अब ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल के औद्योगिक ढांचे को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने शारदा और रोज वैली जैसे चिट फंड घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों निवेशकों का पैसा आज भी फंसा हुआ है और भ्रष्टाचार की रेस में टीएमसी किसी से पीछे नहीं है।

रायगंज में त्रिकोणीय मुकाबला
इस बार रायगंज सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस ने यहां से मोहित सेनगुप्ता को मैदान में उतारा है। उनके सामने टीएमसी के कृष्ण कल्याणी हैं, जो 2021 में भाजपा के टिकट पर जीते थे और बाद में पाला बदलकर टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं, भाजपा ने इस सीट को वापस पाने के लिए कौशिक चौधरी पर दांव लगाया है। 2021 के चुनावों में खाता भी न खोल पाने वाली कांग्रेस इस बार इन 5 गारंटी के सहारे अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed