Bengal Election 2026: बंगाल दौरे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी पर वार, बोले- क्या सीएम बनना चाहते हैं?
पश्चिम बंगाल चुनाव में रैलियों का दौर जारी है। इसी क्रम में काग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बंगाल में रैली की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। और सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मोदी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं? आइए विस्तार से जानते खरगे ने इस रैली में और क्या-क्या कहा।
विस्तार
पश्चिम बिहार के कूच बिहार में एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी लंबे समय से पश्चिम बंगाल में चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और अपने आधिकारिक काम की अनदेखी कर रहे हैं। रैली में खरगे ने सवाल उठाते हुए कहा 'क्या मोदी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं?' उन्होंने कहा कि पीएम के लगातार चुनावी दौरे से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
महिला आरक्षण बिल पर भी हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन बिल को लागू करने की प्रक्रिया को कमजोर किया गया। कूच बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2029 से लागू होना था, लेकिन इसे कमजोर करने का काम किया गया।
उन्होंने कहा आपने ही महिला आरक्षण बिल को खत्म किया है, हमने इसके खिलाफ नहीं बल्कि परिसीमन बिल के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए काम करती रही है। उन्होंने सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसी महिला नेताओं का भी जिक्र किया।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
