सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Assembly Elections LIVE: बंगाल में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा की रैलियां-रोड शो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Mon, 20 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Assembly Election Live Updates: देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब राजनीतिक हलचल का केंद्र पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु बन गए हैं, जहां अलग-अलग चरणों में वोटिंग होनी है। सभी दल और गठबंधन चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट यहां पढ़ें।

Assembly Elections 2026 LIVE Updates Poll campaigns Tamil Nadu West Bengal BJP TMC DMK AIADMK rally hindi news
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:11 PM, 20-Apr-2026

चेन्नई में केजरीवाल और स्टालिन की मुलाकात, आज करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक राजनीतिक तौर पर अहम मानी जा रही है। मुलाकात के बाद दोनों नेता आज चेन्नई में संयुक्त रोड शो भी करेंगे

 
03:06 PM, 20-Apr-2026

विजय ने पोननेरी विधानसभा क्षेत्र में किया बड़ा रोड शो

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने जोरदार चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को विजय ने पोननेरी विधानसभा क्षेत्र के पंचट्टी इलाके में बड़ा रोड शो किया, जहां भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उनका जोरदार समर्थन किया। भीड़ और तेज धूप के कारण कई समर्थकों की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला समर्थक को पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जबकि कुछ लोग गर्मी से बेहोश भी हो गए।

विजय इस चुनाव में पहली बार राजनीति में उतर रहे हैं। वे तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला डीएमके के उम्मीदवारों से है। रोड शो के बाद उन्होंने पार्टी का चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया। इसमें उन्होंने महिलाओं के लिए हर महीने ₹2,500 की सहायता देने का वादा किया है। साथ ही, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और साड़ी देने का भी ऐलान किया है।

छात्रों के लिए उन्होंने कहा कि शिक्षा ऋण के लिए बिना गारंटी ₹20 लाख तक का लोन दिया जाएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल होगा। विजय ने कहा कि उनकी पार्टी ईमानदार शासन के सिद्धांत पर काम करेगी और वे अन्य दलों पर खोखले वादों का आरोप लगाते हुए उन्हें एक जैसा बताया।
 

03:01 PM, 20-Apr-2026

तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक ड्राई डे लागू

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया के दौरान सख्ती बढ़ा दी है। आयोग ने आदेश दिया है कि दोनों राज्यों में अगले 48 घंटे तक ड्राई डे लागू रहेगा। इसका मतलब है कि इस अवधि में शराब की बिक्री, खरीद और वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। यह नियम मतदान खत्म होने तक लागू रहेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, मतदाताओं को प्रभावित करने या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोका जा सके।

01:41 PM, 20-Apr-2026

कार्ति चिदंबरम का दावा, तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन की होगी बड़ी जीत

कार्ति चिदंबरम ने तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में कहा कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन राज्य में सबसे बड़ा गठबंधन है और उसे स्वाभाविक बढ़त हासिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि बहुत अच्छी है, इसलिए गठबंधन को चुनाव में निर्णायक जीत मिलने की उम्मीद है। कार्ति चिदंबरम ने भरोसा जताया कि DMK के नेतृत्व वाला कांग्रेस सहभागी गठबंधन चुनाव जीतेगा।

महिला आरक्षण मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित हो चुका है और अब यह संविधान का हिस्सा है। लोकसभा की एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और कांग्रेस इसका समर्थन करती है, बशर्ते यह मौजूदा 543 सीटों के दायरे में लागू हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण का नहीं, बल्कि परिसीमन का विरोध किया था। कार्ति चिदंबरम ने दावा किया कि अगर परिसीमन विधेयक पारित हो जाता तो तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढ़कर 51 हो जातीं, जबकि यूपी की सीटें 80 से बढ़कर 143 हो जातीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में उत्तर भारत में कुछ सीटें जीतकर कोई भी दल केंद्र की सत्ता हासिल कर सकता था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने ऐसा होने से रोका।
12:59 PM, 20-Apr-2026

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 29 तारीख से पहले सरेंडर करें TMC सिंडिकेट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बेहद अच्छा है और भाजपा चुनाव जीतने जा रही है। पश्चिम बंगाल के पांडुआ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कथित टीएमसी सिंडिकेट को चेतावनी दी। सरमा ने कहा कि 29 तारीख से पहले सरेंडर कर दें, नहीं तो बाद में जेल जाना पड़ेगा।
 
10:53 AM, 20-Apr-2026

बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, 4 मई को TMC जाएगी: अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता की आवाज एकतरफा है और राज्य में 4 मई को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भ्रष्टाचार, परिवारवाद, घुसपैठ और महिलाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों पर हो रहे अत्याचार से मुक्ति चाहती है। उनका कहना था कि इस बार राज्य की जनता मुख्यमंत्री ममता को विदाई देना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 AM, 20-Apr-2026

तमिलनाडु के तिरुचेंदूर मंदिर पहुंचे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित प्रसिद्ध श्री सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर की दिव्य ऊर्जा का अनुभव कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु के पवित्र श्री सुब्रमण्य स्वामी मंदिर, तिरुचेंदूर में प्रार्थना की। इस मंदिर की दिव्य ऊर्जा का अनुभव कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। श्री सुब्रमण्य स्वामी मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है। भगवान मुरुगन, भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र माने जाते हैं। यह मंदिर तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के तिरुचेंदूर में स्थित है।

यह भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों में शामिल है और विशेष बात यह है कि यह एकमात्र ऐसा धाम है जो समुद्र तट पर स्थित है, जबकि बाकी पांच मंदिर पहाड़ों पर बने हुए हैं। मंदिर बंगाल की खाड़ी की ओर मुख किए हुए है और मन्नार की खाड़ी की लहरें इसके तट को स्पर्श करती हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के केंद्र सरकार के संकल्प को दोहराया था। 
08:41 AM, 20-Apr-2026

Assembly Elections LIVE: बंगाल में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा की रैलियां-रोड शो

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्य में कई जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नितिन नवीन का पहला कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में दारिबेरिया स्कूल मोड़ स्थित काली मंदिर मैदान में जनसभा है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे एगरा में रोड शो करेंगे, जो एगरा शारदा शशिभूषण कॉलेज से शुरू होकर दीघा मोड़ तक जाएगा। दोपहर बाद 3:00 बजे वह केशियारी में एक और रोड शो का नेतृत्व करेंगे। यह रोड शो केशियारी हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर केशियारी सेंट्रल बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

वहीं, जेपी नड्डा सुबह 11:00 बजे बहरामपुर जिले के बुर्वान क्षेत्र में रोड शो करेंगे, जो पंचतुपी नेताजी प्रतिमा से घोषपाड़ा तक निकलेगा। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे कांथी जिले के पटाशपुर पूर्वा के मोंगलामोरो में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed