विश्व पृथ्वी दिवस: 'नई पीढ़ियों के लिए धरती को बचाना हमारी प्रतिज्ञा है', पीएम मोदी ने दिया दुनिया को संदेश
विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पवित्र संकल्प है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पृथ्वी की सरंक्षण में मानवता का कल्याण है- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसके संरक्षण में मानवता का कल्याण निहित है। इसकी रक्षा करना हम सबका केवल दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र संकल्प भी है। उन्होंने इस दौरान संस्कृत श्लोक के माध्यम से भी पृथ्वी के महत्व और प्रकृति संरक्षण की भारतीय परंपरा को रेखांकित किया।पृथ्वी हमारी माता है और इसके संरक्षण में मानवता का कल्याण निहित है। इसकी रक्षा करना हम सबका केवल दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र संकल्प भी है।
यस्यां वृक्षा वानस्पत्या ध्रुवास्तिष्ठन्ति विश्वहा।
पृथिवीं धेनुं प्रदुहां न उदिच्छन्तु नमोऽस्तु पृथिव्यै॥ pic.twitter.com/PqeuwZP79H— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
प्रधानमंत्री के संदेश को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। बीते वर्षों में केंद्र सरकार ने स्वच्छता, हरित ऊर्जा, जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कई अभियानों को बढ़ावा दिया है।
हमारे द्वारा उठाए गए कदम ही भविष्य की पृथ्वी को आकार देंगे- नड्डा
वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी विश्व पृथ्वी दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि आज हमारे द्वारा उठाए गए कदम ही भविष्य की पृथ्वी को आकार देंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा को हमें अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल लोगों को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही हैं।
सभी पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें- योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में धरती को मां का स्वरूप माना गया है, जो समस्त चराचर जगत का निःस्वार्थ भाव से पोषण करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अवसर पर सभी पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त और वृक्षों से युक्त बनाने का संकल्प लें।जल, जंगल और जमीन की रक्षा- धामी
उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।
धामी ने लोगों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं के संदेशों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष जोर देखने को मिला। यह दिन लोगों को पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और प्रकृति संरक्षण के लिए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X