सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam Terror Attack Indian Army says for acts against India response is assured News In Hindi

'ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी': पहलगाम हमले की बरसी पर भारतीय सेना का सख्त संदेश- भारत के खिलाफ हर हमले का जवाब तय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 22 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपना कड़ा रुख दोहराया। भारतीय सेना ने कहा कि भारत के खिलाफ हर हमले का जवाब तय है और न्याय जरूर होगा।

Pahalgam Terror Attack Indian Army says for acts against India response is assured News In Hindi
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : रक्षा मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कड़ी और अटल नीति दोहराई है। सेना ने साफ कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी हमले का जवाब तय है और न्याय हर हाल में किया जाएगा। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ हर कार्रवाई का जवाब मिलेगा। न्याय जरूर होगा। भारतीय सेना ने अपने पोस्ट में एक पोस्टर भी साझा किया गया, जिसमें तीन सैनिकों की तस्वीर के साथ ऑपरेशन सिंदूर जारी है लिखा था।

Trending Videos

इसके साथ ही अपने पोस्ट में सेना ने ऑपरेशन महादेव का भी जिक्र किया, जिसे हमले के तुरंत बाद आतंकियों को पकड़ने और खत्म करने के लिए शुरू किया गया था। बता दें कि 22 अप्रैल 2025 का वो काला दिन जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले से पूरे देश में गहरा आक्रोश फैल गया था और दुनियाभर में इसकी निंदा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चीन के हाथों की कठपुतली है पाकिस्तान?: ईरान-US युद्ध विराम में भूमिका पर सवाल, पूर्व अमेरिकी NSA को नीयत पर शक

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई

हमले के जवाब में भारत ने पिछले साल 2025 में 6-7 मई की दरमियानी रात को आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी हमला किया। इस हमले में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर जोरदार बम बरसाए। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 88 घंटे तक तनावपूर्ण सैन्य टकराव चला।

इस दौरान दोनों तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई, लेकिन 10 मई की शाम को आपसी सहमति के बाद हालात शांत हुए। हालांकि अब एक साल बाद कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है। लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए यह घाव आज भी ताजा है और उनका दर्द समय के साथ कम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:- पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: राहुल बोले- दोषियों को माफ नहीं करेगा भारत, शहीदों के परिवार का दुख देश का दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed