सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal spoke to Mamata Banerjee over the phone, expressing his support, saying, "Didi is fighting for democr

West Bengal: केजरीवाल ने ममता बनर्जी से फोन पर की बात, समर्थन जताकर बोले- लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से फोन पर बात कर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ममता लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रही हैं और भाजपा सभी संस्थाओं के दुरुपयोग के बावजूद चुनाव हारेगी।

Kejriwal spoke to Mamata Banerjee over the phone, expressing his support, saying, "Didi is fighting for democr
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी देश के लोकतंत्र की सबसे कठिन और अहम लड़ाइयों में से एक लड़ रही हैं।
Trending Videos

केजरीवाल की ममता से क्या बात हुई?

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी से फोन पर बात की और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, अभी ममता दीदी से फोन पर बात हुई। उन्हें पूरा समर्थन और एकजुटता जताई। वह बेहद कठिन लड़ाई लड़ रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मोदी जी सभी संस्थाओं, यहां तक कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का भी दुरुपयोग कर रहे हैं, इसके बावजूद वह हारेंगे।

ममता को रैली की नहीं मिली अनुमति

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले चुनाव आयोग ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रस्तावित रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीएमसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

ममता ने क्या लगाया आरोप?

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री होने के बावजूद उन्हें अपने ही विधानसभा क्षेत्र में रैली की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों को कुछ घंटों में मंजूरी मिल जाती है, लेकिन उनकी रैली को रोका गया। उन्होंने कहा कि मैं वहां फिर भी जाऊंगी, बैठूंगी और चाय पियूंगी। ममता का यह बयान भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कॉलिन स्ट्रीट इलाके में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आया।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को 152 सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 मई को होगी।

राज्य में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed