India-South Korea Talks LIVE: राष्ट्रपति ली और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक, भारत ने दिया शांति का संदेश
{"_id":"69e5e479d3d2fce4200a548b","slug":"sk-prez-myung-india-visit-live-updates-meeting-with-pm-modi-and-others-business-leaders-dialogue-hindi-news-2026-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"India-South Korea Talks LIVE: राष्ट्रपति ली और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक, भारत ने दिया शांति का संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Riya Dubey
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
पीएम नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक तनाव के दौर में भारत और दक्षिण कोरिया शांति और स्थिरता का संदेश दे रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने प्रधानमंत्री मोदी, भारत सरकार और भारतीय जनता के आतिथ्य के लिए आभार जताया।
भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:53 PM, 20-Apr-2026
भारत-दक्षिण कोरिया के बीच डिजिटल भुगतान समझौता, अब QR कोड से आसान होगा पेमेंट
राष्ट्रपति ली ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया ने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों को जोड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि इस समझौते के बाद दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के देश की यात्रा के दौरान स्थानीय QR कोड सिस्टम का उपयोग कर भुगतान कर सकेंगे। इससे यात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों के लिए लेनदेन अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।02:50 PM, 20-Apr-2026
पीएम मोदी से गहन चर्चा हुई, भारत ग्लोबल साउथ का नेता बनकर उभरा: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली
राष्ट्रपति ली ने कहा कि आज उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर गहन चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ भारत ग्लोबल साउथ के नेता के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के तहत भारत उल्लेखनीय विकास हासिल कर रहा है।02:39 PM, 20-Apr-2026
AI-सेमीकंडक्टर समेत कई क्षेत्रों में भारत-कोरिया साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया अगले दशक की सफलता की कहानियों की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी में साझेदारी मजबूत करने के लिए इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जहाज निर्माण, सतत विकास, इस्पात और बंदरगाह जैसे क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। इससे दोनों देशों के औद्योगिक और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों में सहयोग के जरिए फिल्म, एनीमेशन और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी नई संभावनाएं खोली जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज का बिजनेस फोरम इन अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए एक प्रभावी मंच साबित होगा।
02:28 PM, 20-Apr-2026
2028 में होगा भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में के-पॉप और के-ड्रामा तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान लगातार बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली भी भारतीय सिनेमा की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्ष 2028 में भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।02:25 PM, 20-Apr-2026
भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार को 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार अब 27 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने इसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 50 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच वित्तीय प्रवाह को आसान बनाने के लिए इंडिया-कोरिया फाइनेंशियल फोरम की शुरुआत की गई है। व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने के लिए इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन कमेटी का गठन भी किया गया है।उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण तकनीक और सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने के लिए इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग शुरू किया जा रहा है। साथ ही भारतीय बाजार में विशेष रूप से दक्षिण कोरियाई लघु और मध्यम उद्योगों (SMEs) की एंट्री आसान बनाने के लिए कोरियन इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले एक वर्ष के भीतर भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार समझौते को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।
02:22 PM, 20-Apr-2026
लोकतंत्र से तकनीक तक भारत-दक्षिण कोरिया साथ, बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों की सोच समान है। इन साझा मूल्यों और दृष्टिकोण के आधार पर पिछले एक दशक में भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध अधिक गतिशील और व्यापक बने हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ली की इस यात्रा के साथ दोनों देश अपनी भरोसेमंद साझेदारी को भविष्य उन्मुख साझेदारी में बदलने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि चिप, जहाज प्रतिभा से तकनीक, पर्यावरण से ऊर्जा तक हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 20-Apr-2026
राष्ट्रपति ली बोले- भारत गतिशील विकास की मिसाल, यहां आना सम्मान की बात
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान में भारत सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दिखाई गई पहल और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए वह दिल से धन्यवाद देते हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और सबसे गतिशील आर्थिक विकास हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में आठ वर्षों बाद पहली बार भारत की राजकीय यात्रा पर आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।02:06 PM, 20-Apr-2026
भारत-कोरिया देंगे शांति का संदेश, राष्ट्रपति ली से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि लगभग सौ वर्ष पहले भारत के महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कोरिया को लैम्प ऑफ द ईस्ट कहा था और आज दक्षिण कोरिया विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की साझेदारी केवल दोनों देशों ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।
01:49 PM, 20-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X