{"_id":"69e5e9b31502caab29081c4f","slug":"imd-warns-of-severe-heatwave-across-india-north-east-and-western-states-on-alert-for-rising-temperatures-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 45°C के पार: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी, यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पारा 45°C के पार: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी, यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार
IMD Heatwave Alert: देश में इस बार गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। ईएमडी ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून के बीच कई राज्यों में भीषण हीटवेव चल सकती है, जिससे तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम...
तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 45 पार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देश में गर्मी का असर इस साल और तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मार्च के अंत में जारी किए गए पूर्वानुमान में साफ संकेत दिए गए थे कि इस गर्मी में कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
Trending Videos
इन इलाकों में ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर देश के कई बड़े हिस्सों में देखने को मिल सकता है। पूर्वी और दक्षिण भारत में दक्षिण बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा और इंडो-गंगा के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा पश्चिम और मध्य भारत में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। कुल मिलाकर इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान और लंबे समय तक चलने वाली गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
यूपी: अप्रैल के महीने में जून जैसी तपिश
यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ रात में भी हवाओं में तपिश महसूस की जा रही है। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है।भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर कहर बनकर टूट रही है। उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश: नौगांव में पारा 44.3 डिग्री
मध्य प्रदेश में गर्मी अब तेजी से विकराल रूप लेती जा रही है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे उच्च स्तर है।
राजस्थान: हीटवेव का अलर्ट जारी
राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालात को देखते हुए मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी तीन से चार दिनों के लिए हीटवेव का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
बिहार: भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 41 डिग्री पार
बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में तेज उछाल के कारण राज्य के कई जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्सों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रोहतास जिले में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा बक्सर में 42.7 डिग्री, गया में 42.8 डिग्री और और में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नालंदा में 41.5 डिग्री, अरवल में 41.1 डिग्री, शेखपुरा में 41.0 डिग्री और जहानाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना सहित कई जिलों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
हरियाणा: रोहतक रहा सबसे गर्म
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे और शाम को पंचकूला व यमुनानगर आदि में बूंदाबांदी हुई।
रोहतक में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.0 डिग्री ऊपर रहा। रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म भी रहा। रोहतक व करनाल में लू के हालात रहे। हालांकि ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। इस दौरान करनाल में दिन का तापमान 40.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा।
गर्मी से बचाव की आवश्यकता
IMD की यह चेतावनी नागरिकों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने का संकेत देती है। इस दौरान लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। हीटवेव के दौरान विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां जानें बचाव के तरीके...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
