सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh DMK and Congress Must Apologize Over Women Reservation Bill Chandrababu Naidu

Andhra Pradesh: महिला आरक्षण विधेयक पर द्रमुक, कांग्रेस माफी मांगें- चंद्रबाबू नायडू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 20 Apr 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने पर द्रमुक और कांग्रेस से माफी मांगने को कहा। उन्होंने इसे प्रगतिशील बताते हुए द्रमुक पर दूरदर्शिता की कमी और महिलाओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

Andhra Pradesh DMK and Congress Must Apologize Over Women Reservation Bill Chandrababu Naidu
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने द्रमुक और कांग्रेस से महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में हराने के लिए लोगों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला आरक्षण कोटा लागू करने के कदम को देश के लिए एक प्रगतिशील निर्णय बताया।

Trending Videos

द्रमुक सरकार में दूरदर्शिता की कमी 

नायडू ने कहा कि कुछ दल हमेशा सुधारों का विरोध करते रहे हैं और तमिलनाडु के लोगों को उन्हें हराना चाहिए। उन्होंने सत्तारूढ़ द्रमुक पर केंद्र सरकार के सहयोग का लाभ उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा, मोदी जी ने महिलाओं के लिए जो 33 फीसदी कोटा किया है, वह देश के लिए सबसे प्रगतिशील निर्णयों में से एक है। कांग्रेस और द्रमुक ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार में दूरदर्शिता की कमी है। विपक्षी गठबंधन ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के खिलाफ मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार और आरोप

मुख्यमंत्री नायडू 23 अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग के लिए वोट मांगने के लिए तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ विश्वासघात किया गया है। नायडू ने द्रमुक और कांग्रेस से महिलाओं से माफी मांगने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक प्रगतिशील नीति थी जिसका विरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed