{"_id":"69db9b40b413556ae805cdc5","slug":"woman-riding-bike-dies-after-crashing-into-divider-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: ईकरा को जान देकर चुकानी पड़ी एक भूल की कीमत, हाशिम के साथ हंसी खुशी थी बाइक पर; चार बजे खत्म हुई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ईकरा को जान देकर चुकानी पड़ी एक भूल की कीमत, हाशिम के साथ हंसी खुशी थी बाइक पर; चार बजे खत्म हुई दुनिया
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:48 PM IST
सार
ईकरा और हाशिम दोनों पड़ोसी थे। इनके पड़ोसी ने बताया कि युवती अपने घर से शनिवार सुबह 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर गई थी।
यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्रांतर्गत तड़के सुबह अनियंत्रित हुई स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक और युवती डिवाइडर से टकराकर गम्भीर तौर पर घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
2 of 5
बाइक पर हाशिम के साथ ईकरा
- फोटो : अमर उजाला
युवती की सिर पर थी गंभीर चोट
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के 4 बजे सूचना मिली कि आईएमएस कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक-युवती की बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गम्भीर घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के सिर में गम्भीर चोट लगी थी और युवक की कमर में चोट थी, पुलिस ने तुरन्त युवती को नजदीकी मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवक को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ईकरा
- फोटो : अमर उजाला
ईकरा बाजार जाने की बात कहकर निकलती थी
एसीपी वेव सिटी ने युवती की पहचान ईकरा (19) पुत्री राहिल और युवक हाशिम (20) पुत्र कमरूद्दीन निवासीगण ईकबाल कॉलोनी पसौंडा साहिबाबाद के रूप में की गई। युवक-युवती दोनों पड़ोसी थे। इनके पड़ोसी ने बताया कि युवती अपने घर से शनिवार सुबह 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर गई थी, शाम तक नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू की मगर रात तक कोई पता नहीं लगा।
4 of 5
बाइक चलाती ईकरा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे हुआ हादसा
रविवार तड़के सुबह 4 बजे पुलिस ने बाइक चलाते हुए दुर्घटना होने की सूचना दी। पुलिस ने युवती के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया, मेडिकल परिक्षण के बाद पुलिस ने युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
5 of 5
हाशिम के साथ ईकरा
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट
एसीपी वेव सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या स्पोर्ट्स बाइक आर-5 युवती तेज गति से चला रही थी और युवती व युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे युवती के सिर में गम्भीर चोट आई। बाकी मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने से मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी किसी की कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।