सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA India Rejects China Claim of Renaming Places in Arunachal Pradesh Calls It Misleading and Baseless

चीन को भारत की दो टूक: अरुणाचल के कुछ स्थानों का नाम बदलने के दावे को किया खारिज, बताया भ्रामक और निराधार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

चीन की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की कोशिश पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने इसे भ्रामक और निराधार बताते हुए पूरी तरह खारिज किया। भारत ने साफ कहा कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है और ऐसे दावों से सच्चाई नहीं बदलती।

MEA India Rejects China Claim of Renaming Places in Arunachal Pradesh Calls It Misleading and Baseless
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारत ने चीन की उन कोशिशों को सख्ती से खारिज कर दिया है, जिनमें उसने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की हरकतें भ्रामक और निरर्थक हैं और भारत इन्हें पूरी तरह अस्वीकार करता है। मंत्रालय के अनुसार, चीन की तरफ से किया गया यह कदम गलत और बिना आधार का है। भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है और रहेगा।

Trending Videos

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है और रहेगा। चीन के किसी भी तरह के नाम बदलने या झूठे दावे करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की इस तरह की कोशिशें भ्रामक और बिना आधार की हैं, जिन्हें भारत पूरी तरह खारिज करता है। जायसवाल ने दोहराया कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Railways: वंदे भारत से भी तेज ट्रेन लाने की तैयारी में रेलवे, 220 की रफ्तार से दौड़ेगी; जानें इसकी खासियत

रणधीर जायसवाल ने क्या कहा?

जायसवाल ने आगे कहा कि भारत ऐसे सभी भ्रामक और गलत प्रयासों को पूरी तरह अस्वीकार करता है। उन्होंने साफ कहा कि चीन द्वारा किए जा रहे झूठे दावे और मनगढ़ंत कहानियां किसी भी तरह की सच्चाई को नहीं बदल सकतीं। अरुणाचल प्रदेश समेत भारत के सभी क्षेत्र हमेशा से देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और आगे भी रहेंगे।


ये भी पढ़ें:- तमिलनाडु का सियासी रण: पेरम्बूर-त्रिची में विजय की अग्निपरीक्षा, क्या DMK के गढ़ में सेंध लगा पाएंगे थलापति?

दावे भड़काऊं और राजनीतिक
बता दें कि विदेश मंत्रालय का यह बयान चीन की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नए नाम जारी करने की कोशिश की थी। ऐसे में भारत ने इसे एक बार फिर राजनीतिक और भड़काऊ कदम बताया है और ऐसे सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed