सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   thalapathy vijay tvk contest perambur trichy east tn elections 2026

तमिलनाडु का सियासी रण: पेरम्बूर-त्रिची में विजय की अग्निपरीक्षा, क्या DMK के गढ़ में सेंध लगा पाएंगे थलापति?

एएनआई, पेरंबूर Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 12 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता विजय तमिलनाडु चुनावों में अपनी पार्टी टीवीके की ओर से डीएमके के गढ़ पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। विजय ने युवाओं को साधने की कोशिश की है, लेकिन उनके सामने अनुभवी डीएमके विधायकों और हलफनामों से जुड़े विवादों की बड़ी चुनौती है।

thalapathy vijay tvk contest perambur trichy east tn elections 2026
थलापति विजय, टीवीके प्रमुख - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मेगास्टार थलापति विजय अब अपनी सियासी पारी की सबसे बड़ी पिच पर उतरने के लिए तैयार हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए हुंकार भर दी है। खबर है कि विजय किसी एक नहीं, बल्कि दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीटें हैं पेरम्बूर और त्रिची पूर्व।
Trending Videos


दो सीटों का दांव और बड़ी चुनौती
राजनीति के जानकारों का मानना है कि दो सीटों से चुनाव लड़ना विजय की एक सोची-समझी रणनीति है। जहां पेरम्बूर उत्तर चेन्नई का एक शहरी और सघन आबादी वाला इलाका है, वहीं त्रिची पूर्व को तमिलनाडु का 'दिल' माना जाता है। लेकिन विजय का यह रास्ता इतना आसान नहीं है। इन दोनों ही सीटों पर वर्तमान में सत्ताधारी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) का कब्जा है। पेरम्बूर से डीएमके के आरडी सेकर विधायक हैं। यह इलाका दशकों से द्रविड़ राजनीति का गढ़ रहा है। वहीं, त्रिची पूर्व से इनिगो इरुदयाराज विधायक हैं, जिनकी अल्पसंख्यक और स्थानीय युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरम्बूर में राह आसान नहीं!
चेन्नई की पेरम्बूर सीट हमेशा से द्रविड़ राजनीति का केंद्र रही है। यहां का सियासी समीकरण विजय के लिए इसलिए कठिन है क्योंकि डीएमके के आरडी सेकर विधायक हैं, जिनकी जमीन पर पकड़ बहुत मजबूत मानी जाती है। वहीं, एआईएडीएमके ने चालाकी दिखाते हुए अपने सहयोगी दल पीएमके को मैदान में उतारा है। यह रणनीति विजय के 'वोट बैंक' में सेंध लगाने के लिए मानी जा रही है। इतना ही नहीं, यहां का मतदाता काफी जागरूक है और वह सिनेमाई लोकप्रियता से ज्यादा स्थानीय विकास को तरजीह देता रहा है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: गालिबाफ ने बताया आखिर क्यों विफल हुई इस्लामाबाद शांति वार्ता? कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं

त्रिची में जाति और युवाओं का गणित
त्रिची पूर्व को अक्सर तमिलनाडु की सत्ता का प्रवेश द्वार कहा जाता है। विजय ने इस सीट को चुनकर एक बड़ा संदेश दिया है, लेकिन यहां के समीकरण भी पेचीदा हैं। यहां की जनसांख्यिकी में अल्पसंख्यकों और मध्यम वर्ग की बड़ी भूमिका है, जहां डीएमके के इनिगो इरुदयाराज पहले से ही अपनी पैठ बनाए हुए हैं। विजय को उम्मीद है कि उनकी फैन फॉलोइंग युवाओं को उनकी ओर खींचेगी, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि डीएमके का संगठनात्मक ढांचा यहां बहुत पुराना और मजबूत है।

विजय का विजन 
विजय ने अपनी चुनावी जनसभाओं में साफ कर दिया है कि उनका मुकाबला सीधे तौर पर स्थापित द्रविड़ शक्तियों से है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को लुभाने के लिए बड़े वादे किए हैं। विजय का मानना है कि अगर वे त्रिची जैसी केंद्रीय सीट जीतते हैं, तो इसका असर पूरे राज्य की राजनीति पर पड़ेगा।

विवादों का साया 
चुनाव से पहले ही विजय विवादों में भी घिरते नजर आ रहे हैं। उनके चुनावी हलफनामों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि त्रिची पूर्व के हलफनामे में एक पुराने केस का जिक्र है, जबकि पेरम्बूर वाले दस्तावेज में उसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा, एआईएडीएमके और पीएमके जैसे दल भी विजय की राह में कांटे बिछाने को तैयार हैं। पेरम्बूर में एआईएडीएमके ने अपने सहयोगी पीएमके के लिए रास्ता छोड़ा है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है। 23 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान यह तय करेंगे कि क्या पर्दे का यह 'थलापति' असल जिंदगी में भी तमिलनाडु की सत्ता का 'सारथी' बन पाएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed