सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad ATM fraud cash theft 1.2 crore rupees CMS Info Systems custodians police investigation

Hyderabad: ATM में जमा होने थे 1.20 करोड़, आठ मशीनों में नहीं मिले पैसे; कर्मचारी फरार, ऑडिट से खुला सारा खेल

आईएएनएस, हैदराबाद Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sun, 12 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद में एटीएम में जमा होने वाले 1.20 करोड़ रुपये लेकर दो कर्मचारी फरार हो गए। ऑडिट में 31 एटीएम में भारी कमी पाई गई, जिसमें 8 एटीएम में पैसे जमा ही नहीं हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Hyderabad ATM fraud cash theft 1.2 crore rupees CMS Info Systems custodians police investigation
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हैदराबाद में एक बड़ी लापरवाही और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एटीएम में जमा होने वाले 1.20 करोड़ रुपये लेकर दो कर्मचारी फरार हो गए। यह मामला सामने आते ही पुलिस और संबंधित कंपनी में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह रकम अलग-अलग एटीएम में जमा की जानी थी, लेकिन पैसे गायब मिले और कर्मचारी भी लापता हो गए।
Trending Videos


यह मामला तब खुला जब कैश मैनेजमेंट कंपनी ने एटीएम का आंतरिक ऑडिट किया। जांच में कई एटीएम में कैश की कमी पाई गई। इसके बाद कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे सामने आया 1.20 करोड़ का घोटाला?
कंपनी ने एसआर नगर इलाके के 31 एटीएम का ऑडिट किया, जिसमें करीब 1,20,98,500 रुपये की कमी पाई गई। जांच में पता चला कि कम से कम 8 एटीएम में पैसे जमा ही नहीं किए गए थे। इससे साफ हुआ कि रकम रास्ते में ही गायब कर दी गई।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु का सियासी रण: पेरम्बूर-त्रिची में विजय की अग्निपरीक्षा, क्या DMK के गढ़ में सेंध लगा पाएंगे थलापति?

कौन हैं आरोपी और कैसे हुए फरार?
कंपनी के दो कर्मचारी, वासिरेड्डी और लतीफ, पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं आए और उनका फोन भी बंद मिला। इन्हीं दोनों को एटीएम में कैश जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी गैरमौजूदगी के बाद ही शक गहराया और मामला सामने आया।

पुलिस क्या कर रही है कार्रवाई?
पुलिस ने एसआर नगर थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

साइबर फ्रॉड पर भी चला जागरूकता अभियान क्यों?
इस घटना के बीच पुलिस ने साइबर अपराधों को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी शेयर न करने की सलाह दी गई। 1930 हेल्पलाइन नंबर के जरिए तुरंत शिकायत करने के लिए भी कहा गया।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed