सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power lines along the Namo Bharat corridor will be shifted.

Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर में आ रहीं बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Power lines along the Namo Bharat corridor will be shifted.
विज्ञापन
डीएचबीवीएन की 33 केवी, 11 केवी व एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर का होगा स्थानांतरण
Trending Videos

नंबर गेम - 22.88 करोड़ रुपये का संविदा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत काॅरिडोर के तहत बिजली ढांचे से जुड़े एक अहम कार्य को मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण ने 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन व ट्रांसफॉर्मर के शिफ्टिंग/मॉडिफिकेशन के लिए करीब 22.88 करोड़ रुपये की संविदा जारी की है। कॉरिडोर में आ रही लाइनों को हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा।
एनसीआरटीसी द्वारा दिल्ली (सराय काले खां) से बावल के बीच नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर पर सिविल कार्य शुरू किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार से फंड स्वीकृति किया जाना है। निर्माण कार्य से पहले कॉरिडोर के मार्ग में आ रही बिजली लाइनों को हटाकर पुनर्स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के तहत साइबर सिटी से हीरो होंडा चौक और धारूहेड़ा से बावल तक का क्षेत्र शामिल है। एनसीआरटीसी द्वारा जारी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) के अनुसार चयनित एजेंसी को यह कार्य निर्धारित शर्तों के अनुसार पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा बिजली लाइनें और ट्रांसफॉर्मर निर्माण कार्य में बाधा बनेंगे, इसलिए इनका स्थानांतरण जरूरी है। यह कार्य विशाल इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है। एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधि विशाल शर्मा के अनुसार जीपीआर सर्वे पूरा हो चुका है और अब अंडरग्राउंड केबल व लाइनों की भौतिक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू होगा और इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां-जहां कॉरिडोर के पिलर और स्टेशन बनेंगे, वहां बिजली के पोल और तारों को शिफ्ट किया जाएगा।

यूटिलिटी शिफ्टिंग का चल रहा कार्य
कॉरिडोर के तहत सीवर, पेयजल और स्टॉर्म वाटर लाइन के स्थानांतरण के लिए भी करीब 16.09 करोड़ रुपये का अलग कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। इसके तहत हरियाणा बॉर्डर (एनएच-48) से राजीव चौक नमो भारत स्टेशन तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी भी पाइप लाइनों को हटाने का काम कर रही हैं। कॉरिडोर में साइबर सिटी, इफको चौक, झाड़सा चौक और राजीव चौक समेत अन्य जगहों पर सीवर-पानी की लाइनें आ रही हैं।
ऐसा रहेगा कॉरिडोर का रूट
नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली एरोसिटी से गुरुग्राम में उद्योग विहार होते हुए एनएच-48 के साथ एलिवेटेड इफ्को चौक तक पहुंचेगा। इसके बाद राजीव चौक से पहले कॉरिडोर भूमिगत हो जाएगा। राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और मानेसर तक यह अंडरग्राउंड रहेगा। इसके बाद अरावली क्षेत्र से गुजरते हुए पचगांव से कॉरिडोर एलिवेटेड हो जाएगा, जो बिलासपुर, धारूहेड़ा और बावल तक जाएगा। कुल मिलाकर कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड (67.15 किमी) और 37.87 किमी अंडरग्राउंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed