सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New government formed in Bihar meeting today at CM House BJP party JDU party Patna Bihar News

Bihar News : बिहार में नई सरकार बनने की तिथि तय, CM हाउस में आज बैठक; भाजपा जदयू के विधायकों को पटना बुलावा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 12 Apr 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद शनिवार को फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। आज भाजपा और जदयू के विधायकों को पटना बुलाया गया है।

New government formed in Bihar meeting today at CM House BJP party JDU party Patna Bihar News
सर्कुलर रोड स्थित सीएम हाउस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसको लेकर सीएम हाउस में आज बैठक होगी, इसलिए भाजपा और जदयू के विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों में सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। अनुमान यह भी है कि 13 अप्रैल को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो सकती है। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर? वजह भी समझिए
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल को सीएम राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा 
मिली जानकारी के मुताबिक खरमास खत्म होते ही 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: इस्तीफा से पहले ही सीएम हाउस खाली कर रहे नीतीश कुमार, कहां शिफ्ट हो रहा सारा सामान?

दोनों उप मुख्यमंत्री पहुंचे थे सीएम हाउस 
बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शनिवार की शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री लखेंद्र पासवान भी थे। करीब 30 मिनट सभी की नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा लोकभवन भी गए। वह लोकभवन में लगभग 30 मिनट तक रहे। हालांकि राजनीतिक पंडितों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी की मुलाकात और उसके फौरन बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का राजभवन पहुंचना, महज इत्तेफाक नहीं बल्कि किसी बड़े सियासी बदलाव की आहट है। दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक का अचानक रद्द होना इस रहस्य को और गहरा कर रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed