{"_id":"69da9a02dd04f6087a0bff59","slug":"katihar-mishap-pm-modi-expresses-condolences-announces-ex-gratia-of-rs2-lakh-for-deceaseds-kin-and-rs50000-for-injured-purnea-news-c-1-1-noi1375-4154096-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katihar Accident : पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने कटिहार हादसे में मृतकों के परिजनों को क्या दी मदद? जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katihar Accident : पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने कटिहार हादसे में मृतकों के परिजनों को क्या दी मदद? जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार
कटिहार के गेड़ाबाड़ी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए पीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता की घोषणा की।
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाजरत घायल पीएम नरेंद्र मोदी का ट्यूट
विज्ञापन
विस्तार
कटिहार के गेड़ाबाड़ी के पास शनिवार शाम हुआ भीषण सड़क हादसा पूरे देश को झकझोर गया है। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में गहरा मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है, वहीं राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि बिहार के कटिहार में हुआ यह हादसा बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने अपनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने पीएम राहत कोष से मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
पूर्णिया प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन
इस हादसे में ज्यादातर मृतक और घायल पूर्णिया जिले के रानीपतरा और डगरुआ इलाके के रहने वाले हैं। इसे देखते हुए पूर्णिया जिला प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता देने का फैसला किया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से भी मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि यह राशि बिना किसी देरी के तुरंत दी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को इस मुश्किल समय में आर्थिक सहारा मिल सके।
अस्पताल में तेजी से चल रहा इलाज
हादसे के बाद से ही पूर्णिया जीएमसीएच में घायलों का इलाज युद्धस्तर पर जारी है। एसपी स्वीटी सहरावत और जिला प्रशासन की टीम लगातार डॉक्टरों के संपर्क में बनी हुई है और हर स्थिति पर नजर रख रही है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से घोषित मुआवजा पूरी पारदर्शिता के साथ और बिना देरी के सीधे पीड़ित परिवारों तक पहुंचे।
ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी
मेले से लौट रहे थे श्रद्धालु, गांवों में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि सभी लोग झारखंड के कठिया मेला से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना के बाद पूर्णिया के कई गांवों में मातम का माहौल है और हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। एक तरफ जहां लोग अपने अपनों को खोने के दुख में डूबे हैं, वहीं सरकार और प्रशासन की ओर से दी जा रही आर्थिक मदद इस कठिन समय में उनके लिए सहारा बनने की कोशिश कर रही है।
Trending Videos