फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Khagaria mini gun factory busted, 3 smugglers arrested with 2392 bottles of codeine syrup.

Bihar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 239 लीटर कफ सिरप जब्त और तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 10:58 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 10:58 AM IST
सार

खगड़िया जिले के गोगरी में पुलिस ने अवैध हथियार और नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया। रसलपुर मुश्किपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और हथियार बनाने के उपकरण, गोलियां और मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन
Bihar news Khagaria mini gun factory busted, 3 smugglers arrested with 2392 bottles of codeine syrup.
प्रेस क्रांफ्रेस में जनकारी देते एसपी राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के गोगरी इलाके में पुलिस ने अवैध हथियार और नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गोगरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में रसलपुर मुश्किपुर गांव में छापेमारी की, जहां एक घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।
विज्ञापन


मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुंगेर निवासी 29 वर्षीय मो. शहनवाज आलम को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल में रहकर अवैध हथियार बना रहा था और उनकी तस्करी भी कर रहा था। मौके से पुलिस ने ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, आरी ब्लेड, पिस्टल के बट, मैगजीन स्प्रिंग, रेती, हथौड़ी समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए। इसके अलावा 7.62 एमएम की 8 गोलियां और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस मामले में गोगरी थाना में कांड संख्या 108/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नशे के कारोबार पर भी बड़ी कार्रवाई

दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि पटना से खगड़िया की ओर कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


239 लीटर कफ सिरप और बोलेरो जब्त, दो गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 239.200 लीटर यानी 2392 बोतल (100 एमएल) कोडीन कफ सिरप, एक बोलेरो गाड़ी और एक मोबाइल फोन जब्त किया। मौके से सौरबाजार, सहरसा निवासी सानू कुमार और दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: कटिहार सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हुआ; तीन लोगों ने पूर्णिया जीएमसीएच में तोड़ा दम, हताहतों की सूची जारी 


पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। सानू कुमार पर पहले हथियार से जुड़ा मामला भी दर्ज है। दोनों नशे के अवैध कारोबार में लंबे समय से शामिल बताए जा रहे हैं।
इस मामले में महेशखूंट थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इनके पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुट गई है। इस पूरे अभियान में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, गोगरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed