{"_id":"69db06b48f7a6cd61305b78a","slug":"three-people-died-in-collision-between-tractor-and-bike-road-accident-today-bihar-rohtas-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4154171-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : रविवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
हादसे के बाद जप्त ट्रैक्टर
विज्ञापन
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ैया बाग में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के रहने वाले हैं, जिनमें परमानंद कुमार (25), खुशबू देवी (30) एवं लगभग काव्या कुमारी (02) शामिल है।
Trending Videos
दादी के श्राद्धकर्म में जा रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परमानंद कुमार के दादी की हाल हीं में मौत हो गई थी, जिसको लेकर गांव में श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी। इसी कर्म में शामिल होने के लिए तीनों एक बाइक पर सवार होकर कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों लोग सासाराम से कोचस की तरफ जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर हीं तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस, ट्रैक्टर जप्त
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़कर जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।