सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women: Women will benefit from three vocational training programs of Rudset.

महिला : रूडसेट के तीन व्यवसायिक प्रशिक्षण का लाभ लेंगी महिलाएं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Women: Women will benefit from three vocational training programs of Rudset.
विज्ञापन
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को व्यवसाय और उद्योग के लिए रूडसेट का सिलाई कटाई प्रशिक्षण शुरू, जूट हस्तशिल्प और ब्यूटी पार्लर का मिलेगा प्रशिक्षण
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। रूडसेट ने इस हफ्ते आर्थिक रूप से कमजाेर महिलाओं के लिए तीन नि:शुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण शुरू किए हैं। सेक्टर 86 के नवादा फतेहपुर स्थित रूडसेट (रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) में 35 महिलाओं को सिलाई कटाई प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें आज की जरूरत के अनुसार बुटिक शुरू करने या परिधान निर्माण उद्योग के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। रूडसेट की निदेशक सौम्या भारद्वाज ने बताया कि यह 37 दिनों के इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उद्योग में आज की जरूरत, बैंक से लोन लेने से लेकर अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने के गुर भी बताए जाएंगे। संस्थान महिलाओं के जूट के इको फ्रेंडली उत्पाद निर्माण को भी एक प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू किया गया। यह पाठ्यक्रम 15 दिनों का है, इसमें जूट के हस्तशिल्प और बाजार के लिए उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद 35 महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर का एक प्रशिक्षण भी शुरू होगा। 38 दिनों के इस प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग देने के साथ-साथ ब्यूटीपार्लर शुरू करने के लिए भी विशेषज्ञों की सलाह दी जाएगी। केनरा बैंक के सीएसआर फंड से चलने वाले इस केंद्र में आर्थिक रूप से कमजाेर महिलाओं और पुरुषों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस हफ्ते शुरू होने वाले तीनों प्रशिक्षण केवल महिलाओं के लिए हैं। एक साल में इस केंद्र से करीब 1500 महिलाएं प्रशिक्षित होकर निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed