{"_id":"69dba58589174f07a400cf45","slug":"video-power-lines-coming-in-namo-bharat-corridor-in-gurugram-will-be-shifted-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नमो भारत कॉरिडोर में आ रहीं बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नमो भारत कॉरिडोर में आ रहीं बिजली की लाइनें होंगी शिफ्ट
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत काॅरिडोर के तहत बिजली ढांचे से जुड़े एक अहम कार्य को मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण ने 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन व ट्रांसफॉर्मर के शिफ्टिंग/मॉडिफिकेशन के लिए करीब 22.88 करोड़ रुपये की संविदा जारी की है। कॉरिडोर में आ रही लाइनों को हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा।
एनसीआरटीसी द्वारा दिल्ली (सराय काले खां) से बावल के बीच नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर पर सिविल कार्य शुरू किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार से फंड स्वीकृति किया जाना है। निर्माण कार्य से पहले कॉरिडोर के मार्ग में आ रही बिजली लाइनों को हटाकर पुनर्स्थापित किया जाएगा।
नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली एरोसिटी से गुरुग्राम में उद्योग विहार होते हुए एनएच-48 के साथ एलिवेटेड इफ्को चौक तक पहुंचेगा। इसके बाद राजीव चौक से पहले कॉरिडोर भूमिगत हो जाएगा। राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और मानेसर तक यह अंडरग्राउंड रहेगा। इसके बाद अरावली क्षेत्र से गुजरते हुए पचगांव से कॉरिडोर एलिवेटेड हो जाएगा, जो बिलासपुर, धारूहेड़ा और बावल तक जाएगा। कुल मिलाकर कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड (67.15 किमी) और 37.87 किमी अंडरग्राउंड होगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।