{"_id":"69db43f364f04237250147af","slug":"video-bahadurgarhs-yash-yadav-shines-in-nagpur-wins-gold-at-under-17-national-boxing-championships-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नागपुर में चमके बहादुरगढ़ के यश यादव, अंडर-17 नेशनल बॉक्सिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपुर में चमके बहादुरगढ़ के यश यादव, अंडर-17 नेशनल बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
महाराष्ट्र के नागपुर में 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 जूनियर बॉयज़ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के गांव बालोर के खिलाड़ी यश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। यश ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और फाइनल मुकाबले में सर्विसेज आर्मी टीम के खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
कोच राहुल सैनी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में यश यादव ने बेहतरीन तकनीक और तेज मुक्कों के दम पर निर्णायक जीत दर्ज की। यश यादव, हरिश यादव के पुत्र हैं और बालोर गांव के निवासी हैं। वह बहादुरगढ़ की बजरंग बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
यश की इस उपलब्धि से परिवार, अकादमी और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब यश यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और उज्बेकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।