Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Streets in Baljit Nagar, Netaji Nagar, Ashok Vihar, and Vikas Enclave to undergo a transformation; Saroj Rathi inaugurates the project.
{"_id":"6ad0d6f0700b65a04f0f7d22","slug":"video-streets-in-baljit-nagar-netaji-nagar-ashok-vihar-and-vikas-enclave-to-undergo-a-transformation-saroj-rathi-inaugurates-the-project-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलजीत नगर, नेताजी नगर, अशोक विहार और विकास एनक्लेव की गलियों का होगा कायाकल्प, सरोज राठी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलजीत नगर, नेताजी नगर, अशोक विहार और विकास एनक्लेव की गलियों का होगा कायाकल्प, सरोज राठी ने किया शुभारंभ
बहादुरगढ़। शहर के बलजीत नगर, नेताजी नगर, अशोक विहार और विकास एनक्लेव में करीब 83 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य होगा। वीरवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नारियल फोड़कर गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लंबे समय से बेहतर गलियों की उम्मीद लगाए बैठे स्थानीय निवासियों को इन कार्यों से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक के सुपुत्र नकुल कौशिक भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि नगर परिषद के माध्यम से बलजीत नगर और नेताजी नगर में करीब 42 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, अशोक विहार और विकास एनक्लेव में करीब 41 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में कुल आठ गलियों के साथ नेताजी नगर की दो अन्य गलियों के निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
कार्यक्रम में पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रवीण छिल्लर, जिला मंत्री नकुल चोपड़ा, जिला आईटी सैल के प्रमुख परमिंदर जांगड़ा, सोनू मान, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, सुखबीर जून, कमल राठी और सुमित बराही आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।