{"_id":"69da800735cce8d2890569ca","slug":"video-youth-injured-in-assault-by-local-bullies-dies-kin-attempt-to-block-road-with-body-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत, शव रखकर जाम लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत, शव रखकर जाम लगाने का प्रयास
बांध गांव में शुक्रवार की शाम दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शनिवार की शाम उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनूपुर मोड़ पर डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, वहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने बरीपाल रोड पर व रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बांध गांव निवासी धर्मेंद्र संखवार (50) मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम उनके बेटे रत्नेश से गांव के ही छोटे बउआ व उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस पर रत्नेश घर की ओर भागा तो छोटे बउआ ने अपने पिता अनिल, भाई पोलू व गांव के सिद्धू और धूल्लू को बुला लिया। उधर रत्नेश को बचाने के लिए उसके पिता धर्मेंद्र व भाई साजन भी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने तीनों की पिटाई कर दी, जिससे धर्मेंद्र को गंभीर चोट आ गई। पिटाई से घायल होने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनको मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। मेडिकल कराने के बाद धर्मेंद्र रात में ही घर लौट आए। शनिवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन आनूपुर मोड़ पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से गुस्साए परिजनों ने शव बरीपाल रोड पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर शांत हो गए। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत होने की पुष्टि पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।