{"_id":"69da310424b226f01b093f16","slug":"video-numberdars-submitted-a-memorandum-to-pradhan-shatish-numberdar-regarding-their-problems-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नंबरदारों ने समस्याओं को लेकर प्रधान शतीश नंबरदार की अगुवाई में विधायक राजेश जून को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नंबरदारों ने समस्याओं को लेकर प्रधान शतीश नंबरदार की अगुवाई में विधायक राजेश जून को सौंपा मांग पत्र
हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की तहसील बहादुरगढ़ के नंबरदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक नंबरदार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान शतीश नंबरदार के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां नंबरदारों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान शतीश नंबरदार व अन्य सदस्यों ने विधायक को नंबरदारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा।
बैठक में नंबरदारों ने विधायक राजेश जून को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से सरकार के पास लंबित हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जिससे उनमें निराशा का माहौल बन गया है। उन्होंने विधायक से उम्मीद जताई कि वे उनकी आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाकर समाधान करवाने में सहयोग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।