{"_id":"69d9df7b067030965a00a535","slug":"video-program-organized-in-amritsar-for-first-sindh-kumbh-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में “प्रथम सिंध कुंभ” को लेकर कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में “प्रथम सिंध कुंभ” को लेकर कार्यक्रम आयोजित
अमृतसर में हिमालय परिवार पंजाब की ओर से “प्रथम सिंध कुंभ” के संबंध में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर इंद्रेश कुमार (अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और परमजीत सिंह गिल (राष्ट्रीय कार्यकारी प्रधान, हिमालय परिवार) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि सिंधु नदी हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि “हिंदुस्तान” और “हिंदू” शब्दों की उत्पत्ति भी सिंधु नदी से ही मानी जाती है, इसलिए इस नदी को नमन करना हमारी परंपरा का अहम हिस्सा है।
उन्होंने जानकारी दी कि 22 जून से 27 जून तक “सिंध कुंभ” का आयोजन किया जाएगा, जो इस बार विशेष होगा क्योंकि इस आयोजन के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर इसे कुंभ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
वहीं परमजीत सिंह गिल ने बताया कि हिमालय परिवार द्वारा यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यह यात्राएं कुरुक्षेत्र और जम्मू सहित विभिन्न स्थानों से शुरू होंगी, जबकि अन्य श्रद्धालु भी अपने स्तर पर इसमें शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से 10 से 15 हजार सदस्यों के लिए रहने और यात्रा की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और भारतीय विरासत को मजबूत करने का एक बड़ा मंच भी है।
पंजाब से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इस यात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।