फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Vande Bharat to run via Kanpur during the festive season; travel from Delhi to Patna to become easier

कानपुर: त्योहार पर कानपुर होकर चलेगी वंदे भारत, दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान

Thu, 15 Oct 2026 07:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 15 Oct 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Vande Bharat to run via Kanpur during the festive season; travel from Delhi to Patna to become easier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पूजा पर्व और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी। इससे दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन अक्तूबर में विशेष फेरों के साथ चलेगी। इसके बाद नवंबर तक निर्धारित दिनों में इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 16 और 18 अक्तूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालन प्रस्तावित है। वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 17 और 19 अक्तूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल पर पांच मिनट रुकेगी ट्रेन
नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत स्पेशल सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ में ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 1:35 बजे रवाना हो जाएगी। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। मिर्जापुर होकर बक्सर, आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में पटना से सुबह 10 बजे चलने वाली ट्रेन आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होकर रात 11:30 बजे पहुंच जाएगी।


गोविंदपुरी होकर भी चलेगी त्योहार स्पेशल
शकूरबस्ती से मालदा टाउन के बीच चलने वाली एक अन्य विशेष ट्रेन की समय-सारणी जारी की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना भागलपुर और साहिबगंज समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से शाम सात बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed