{"_id":"6ad0d5198e6e30d8760c5da0","slug":"kanpur-car-driver-runs-over-a-priest-flees-after-admitting-the-injured-man-to-the-hospital-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कार सवार ने पंडा को कुचला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कार सवार ने पंडा को कुचला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया चालक
Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जाजमऊ थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ मंदिर के पास एक कार सवार ने पंडा को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराकर कार सवार मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सिद्धनाथ मंदिर में एक युवक दर्शन करने के लिए आया था। वह दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। कार के आगे जाजमऊ निवासी पंडा कल्लू बैठा हुआ था। कार चालक ने पंडा को कुचल दिया। कार सवार पहले तो भागने लगा था। लेकिन लोगों की भीड़ जुटने पर वह रुक गया। घायल कल्लू के परिजन भी आ गए। इस दौरान कार सवार घायल को लेकर युवक कांशीराम अस्पताल आया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक मौके से भाग निकला। परिजनों का कहना है कि चालक ने पहले मदद मदद करने की बात कही थी, लेकिन अब मुकर गया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।