{"_id":"69d9fd0e83426834610dd0e8","slug":"drunken-father-turns-beast-attacks-son-with-bow-and-arrow-sons-condition-critical-after-being-struck-in-the-abdomen-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4150832-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर : नशे में धुत पिता ने बेटे पर तीर से किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर : नशे में धुत पिता ने बेटे पर तीर से किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 04:52 PM IST
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर धनुष-तीर से हमला कर दिया। पेट में तीर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखीरी में शनिवार को पहाड़ी कोरवा जनजाति से जुड़े एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने पुत्र के साथ विवाद के दौरान उस पर तीर चला दिया। तीर सीधे युवक के पेट में लगा, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन घबरा गए।
घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उपचार के लिए अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद के चलते घटना होना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।