{"_id":"69da31e4039d9476cc0119b4","slug":"video-inld-visited-the-farmers-grievance-redressal-centre-at-narnaul-grain-market-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल अनाज मंडी में इनोले ने किया किसान कष्ट निवारण केंद्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल अनाज मंडी में इनोले ने किया किसान कष्ट निवारण केंद्र का दौरा
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने शनिवार को नारनौल की अनाज मंडी में स्थापित किसान कष्ट निवारण केंद्र का दौरा कर प्रदेश सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है तथा इन नियमों को तुरंत वापस लिया जाए।
इस मौके पर इनेलो के नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है और मंडियों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सरसों व गेहूं की बिक्री, भुगतान और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जा रहा है।
नारनौल अनाज मंडी में किसानों व व्यापारियों ने दोनों मंडियों में खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस पर शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नए खरीद नियम वापस नहीं लिए तो इनेलो कार्यकर्ता मंडियों में डटे रहेंगे और किसानों की फसल खरीद सुनिश्चित कराएंगे।
उन्होंने कहा कि “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकरण, गेट पास, नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसी शर्तों से किसानों को परेशानी हुई, जिसके चलते विरोध के बाद कुछ नियम वापस लेने पड़े। इनेलो नेताओं ने दावा किया कि मंडियों को 24 घंटे खुला रखने सहित कई फैसले पार्टी के दबाव का परिणाम हैं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्यापर प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष केदार गर्ग, व्यापर सेल जिला प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लो, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह दायमा, व्यापारी नेता रमेशचंद सिंघल काटीवाला, अशोक यादव घाटासेर, करण सिंह यादव, रामकिशन यादव, दलीप ढिल्लो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।