फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain expected in the district from August 3.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में तीन अगस्त से बारिश की उम्मीद

Sat, 01 Aug 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rain expected in the district from August 3.
नारनौल। जिले 1 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कम बारिश के कारण खरीफ फसलों पर असर पड़ रहा है और कई क्षेत्रों में फसलें सूखने लगी हैं। वहीं, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर हैं। कुछ स्थानों पर हल्की और छिटपुट बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 2 अगस्त तक राजस्थान पहुंचकर कमजोर हो जाएगा। इसके कारण मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण दिशा में बनी हुई है, जिससे हरियाणा के पश्चिमी जिलों में बारिश कम हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 3 अगस्त से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान-पंजाब क्षेत्र में चक्रवाती सिस्टम बनने से मानसून ट्रफ फिर सक्रिय होगी। 3 से 8 अगस्त के बीच हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इससे किसानों और आमजन को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed