{"_id":"69da8bcb030c4f00930e3e4b","slug":"video-rail-ganga-bridge-45-sleepers-laid-during-an-eight-hour-mega-block-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेल गंगा पुल : आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डाले गए 45 स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल गंगा पुल : आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डाले गए 45 स्लीपर
रेल गंगा पुल के डाउन ट्रैक पर शनिवार को आठ घंटे का ब्लॉक लेकर 45 नए एचबीम स्लीपर डाले गए। वहीं, मजदूरों ने बताया कि उनके लिए जो सुरक्षा किट मंगाई गईं थी उनमें से आधे मजदूरों को मिली और आधे को नहीं।
मालूम हो कि गंगा पुल पर दो अप्रैल से 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर जर्जर ट्रफ (लोहे की चादर) और स्लीपर को हटाकर नए एचबीम स्लीपर डालने का काम कराया जा रहा है। जहां शनिवार को लखनऊ से एडीएन (पंचम) प्रवींद्र कुमार, सीएमआई अरूण कुमार, पीडब्ल्यूआई समेत अन्य रेल अधिकारियों की देखरेख में करीब 150 रेल कर्मियों ने काम शुरू किया। सुबह 9ः45 से शाम 5ः45 बजे तक मेगा ब्लॉक रहा। इस दौरान तेजी से एचबीम स्लीपर डालने का काम हुआ। वहीं बीच पुल से लेकर शुक्लागंज की ओर रेल कर्मियों ने डाउन ट्रैक पर पड़ी गिट्टियों को भी हटाने का काम किया। सुबह से शाम तक 45 एचबीम स्लीपर डाले गये। रेलवे की ओर से दस दिनों में करीब 485 स्लीपर डालने का कार्य किया गया है। वहीं काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि उनके लिए रेलवे की ओर से जूते, हाथ ग्लब्स, टोपी, जैकेट, सीटी आदि मंगाई गईं थी लेकिन कुछ मजदूरों को यह सुरक्षा किट दी गईं तो कुछ को नहीं दी गईं। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच तपती रेल पटरी पर काम करना कठिन हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।