{"_id":"69da350417470292660ce6d3","slug":"video-leopard-spotted-in-graveyard-panic-spreads-in-village-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कब्रिस्तान में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत; वन विभाग की टीम ने की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कब्रिस्तान में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत; वन विभाग की टीम ने की तलाश
फलावदा क्षेत्र के ग्राम सनौता में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार कब्रिस्तान में किसी जानवर की आहट सुनाई दी, जिस पर उन्होंने टॉर्च की रोशनी डाली तो पास ही तेंदुआ नजर आया।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल में तेंदुए की तलाश के लिए कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका।
जंगल में तेंदुआ होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को करीब से देखा और उसका वीडियो भी बनाया है।
फिलहाल वन विभाग की टीम ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लग सका। तेंदुए की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।