{"_id":"69da37d9688f1a32560510a8","slug":"video-baghpat-house-catches-fire-due-to-short-circuit-property-worth-lakhs-destroyed-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
बागपत जनपद के टीकरी कस्बे की पट्टी मेनमाना में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टीकरी निवासी अक्षय पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी दीपा, बेटे आरव और बेटी आरुषि के साथ मकान के चौबारे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घर के पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर अक्षय की नींद खुली तो उन्होंने नीचे आग लगी देखी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और समरसेबल आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
हालांकि तब तक घर में रखी चक्की, दो मोटर, एक साइकिल, अनाज की टंकी, भूसा और उपले सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग में एक भैंस भी झुलस गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। चेयरमैन सरिता देवी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।