{"_id":"69d9e8ce5a30cfdbeb0ccc4c","slug":"video-farmers-outrage-in-panipat-national-highway-blocked-for-10-minutes-at-dahar-toll-plaza-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में किसानों का आक्रोश, डाहर टोल पर 10 मिनट बंद रहा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में किसानों का आक्रोश, डाहर टोल पर 10 मिनट बंद रहा नेशनल हाईवे
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार सुबह किसानों ने डाहर टोल प्लाजा पर पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे को करीब 10 मिनट तक बंद कर दिया। किसानों ने नए नियमों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही आढ़ती एसोसिएशन ने तीन घंटे तक गेहूं की टोल बंद रखकर अपना समर्थन जताया।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रधान बिंटू मलिक ने बताया कि गेहूं खरीद के मौसम में सरकार ने अचानक नए नियम लगा दिए हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, “संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार को 10 अप्रैल तक नियम वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए हम सड़क पर उतरने को मजबूर हुए।”
भाकियू के उप प्रधान अनिल कादियान ने कहा कि किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान गेहूं बेचने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं, जबकि नई व्यवस्था उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।