फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Lord Valmiki presented a captivating depiction of the epic Ramayana: Mahipal Dhanda

भगवान वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण का मनमोहक चित्रण किया : महीपाल ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Lord Valmiki presented a captivating depiction of the epic Ramayana: Mahipal Dhanda
​शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा को सम्मानित करते समाज के लोग। स्रोत : सभा
-बिचपड़ी में आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव में पहुंचे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

-गांव में वाल्मीकि भवन के निर्माण का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सृष्टि के रचनाकार भगवान वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण के रूप में विश्व को ऐसा महान ग्रंथ दिया है, जिसे केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पढ़ा और जिया जाता है। रामायण समाज और परिवारों को जोड़ने की वह कला है, जिसके पात्रों को यदि हम अपने जीवन में उतार लें, तो एक आदर्श समाज का निर्माण संभव है। यह बात शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शनिवार को गांव बिचपड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

वे श्री वाल्मीकि महासभा के बैनर तले आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रामलीला और रामायण के माध्यम से भगवान वाल्मीकि की रचना आज भी जन-जन के हृदय में रची-बसी है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि मेयर कोमल सैनी के विशेष सहयोग से गांव बिचपड़ी में भव्य वाल्मीकि भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर कोमल सैनी ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए और कहा कि देश के हर वर्ग और जाति में प्रभु वाल्मीकि को बड़े आदर के साथ याद किया जाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों के लिए उनके दरवाजे सदैव जनता के लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता सुमेर सिंह, मुकेश बोस और प्राण रत्नाकर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जगदीश गिल, विनोद चंदेल और धीरज उग्राखेड़ी की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष जसबीर गिल, सुरेंद्र परूथी, राकेश शर्मा, साहब सिंह रंगा, सन्नी, राजीव रिडलान, शम्मी गिल, सुरेश गुंबर और गुलशन मौजूद रहे।
3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed