{"_id":"6adcb30a0a992b4b7804cd34","slug":"mini-bal-bhavans-and-digital-libraries-will-be-opened-in-every-village-providing-children-with-opportunities-to-progress-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166538-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हर गांव में खुलेंगे मिनी बाल भवन और डिजिटल लाइब्रेरी, बच्चों को मिलेगी आगे बढ़ने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हर गांव में खुलेंगे मिनी बाल भवन और डिजिटल लाइब्रेरी, बच्चों को मिलेगी आगे बढ़ने की सुविधा
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल महोत्सव का समापन, मानद महासचिव मीना कंबोज ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित; जेन-जी को सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल की सलाह
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
मीना कंबोज ने कहा कि परिषद का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों को अपनी कला और हुनर दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका सपना प्रदेश के हर गांव में मिनी बाल भवन खोलने का है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए शहरों तक न आना पड़े। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और वे अपने नजदीक ही विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगी। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई और ज्ञानवर्धन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना भी है।
सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करने की सलाह
मानद महासचिव ने जेन-जी पीढ़ी को सोशल मीडिया के अत्यधिक और नकारात्मक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, ताकि वे गलत दिशा में न जाएं।
उन्होंने कहा कि वह अपने तीन साल के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से बच्चों के हितों के लिए काम करेंगी और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी ऋतु राठी के कार्यों की भी सराहना की। ऋतु राठी ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।