{"_id":"6adcc1ff8917ead82e0c4a13","slug":"plans-underway-to-revise-e-bus-routes-in-panipat-roadways-officials-have-initiated-a-new-survey-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166549-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में ई-बसों के रूटों में फिर से बदलाव की तैयारी, रोडवेज अधिकारियों ने शुरू किया नया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में ई-बसों के रूटों में फिर से बदलाव की तैयारी, रोडवेज अधिकारियों ने शुरू किया नया सर्वे
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड स्थित ई डिपो में खड़ी ई बसे। संवाद
-यात्रियों की कम संख्या और मांग को देखते हुए कई मार्गों पर बसों के संचालन में होगा फेरबदल, पहले भी कई रूटों पर फेल हो चुका है सर्वे
-लोकल और अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या के आधार पर चलाई जाएंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर में परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब ई-बसों के रूटों में दोबारा फेरबदल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों द्वारा विभिन्न रूटों का फिर से सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों का उद्देश्य यह है कि जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां ई-बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बसों की कमी के कारण होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।
इससे पहले भी रोडवेज अधिकारियों द्वारा ई-बसों के संचालन को लेकर कई बार सर्वे किए गए थे, जो धरातल पर पूरी तरह सफल नहीं हो सके। पूर्व में कई ऐसे खाली रूटों पर भी ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था, जहां यात्रियों की संख्या ना के बराबर थी। इस वजह से दो से तीन दिन के भीतर ही उन रूटों से ई-बसों को हटाना पड़ गया था। इसके बावजूद, अब नए सिरे से यात्रियों की वास्तविक मांग और भीड़भाड़ वाले लोकल मार्गों का आकलन किया जा रहा है।
वर्तमान व्यवस्था के तहत लोकल और अन्य ग्रामीण-शहरी रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या को आधार बनाकर ई-बसों के फेरे तय किए जाएंगे। रोडवेज अधिकारियों ने इससे जुड़ी अधिकांश प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें मुख्य रूप से शहर के लोकल रूटों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
लोकल और अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर ई-बसों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों द्वारा लगातार रूटों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि धरातल पर यात्रियों की सही संख्या का आकलन करके ई-बसों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके। -विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।
42