फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The three-day annual festival at Banke Bihari Temple begins today.

Panipat News: बांके बिहारी मंदिर में छठा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
The three-day annual festival at Banke Bihari Temple begins today.
तीन दिवसीय वा​​र्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए सजाया बांके बिहारी मंदिर। संवाद
-पहले दिन श्री वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा रासलीला का होगा मंचन
विज्ञापन

-दूसरे दिन संकीर्तन रसधारा में अनूप भैया और अमन भैया देंगे भजनोंं की प्रस्तुति
-अंतिम दिन रसमयी कीर्तन में चित्र-विचित्र महाराज भजनों से प्रभु को रिझाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत।
अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को छठे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रभु के दरबार को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया जाएगा। कोलकाता के कई प्रकार के फूलों से प्रभु के दरबार को सजाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति के सदस्यों ने संबंधित तैयारियों को पहले ही पूरा कर लिया है। मंदिर में कार्यक्रम के लिए पंडाल बन कर तैयार है।
कार्यक्रम के पहले दिन श्री वृंदावन धाम श्री राधा रमन मंदिर से रासलीला करने सखियां आ रही है। साथ ही सोमवार को भजन गायक अनूप और अमन राधा माधव संकीर्तन मंडल की तरफ से संकीर्तन किया जाएगा और कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को चित्र-विचित्र महाराज द्वारा सुंदर भजनों से प्रभु को रिझाया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर सेवक चमन लाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर में छठे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आगाज हो गया है। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मंदिर को भी बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया है। रविवार को शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें वृंदावन धाम से आई बहनोंं द्वारा रासलीला का कार्यक्रम किया जाएगा। अगले दिन अनूप और अमन भैया का संकीर्तन व अंतिम दिन चित्र-विचित्र महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

36-37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed