Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Woman from Moga also loses life in Mathura boat tragedy; body to arrive today
{"_id":"69d9e86bf674d1c0920a558a","slug":"video-woman-from-moga-also-loses-life-in-mathura-boat-tragedy-body-to-arrive-today-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मथुरा नाव हादसे में मोगा की महिला ने भी गंवाई जान, आज आएगा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा नाव हादसे में मोगा की महिला ने भी गंवाई जान, आज आएगा शव
वृंदावन में शुक्रवार को हुए नाव हादसे में मोगा के एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, जगरांव से मोगा का हंस परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ 9 अप्रैल को घूमने के लिए वृंदावन गया हुआ था। 10 अप्रैल को 12 बजे वृंदावन पहुंचे थे बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य दो अलग-अलग नावों में सवार थे। एक नाव में सपना हंस, रीमा हंस और सरोज रानी सवार थीं, जबकि दूसरी नाव में अनिल हंस और उनकी भतीजी नेहा हंस अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। हादसे का शिकार बनी नाव में सवार सपना हंस (50) की मौत हो गई। वहीं रीमा हंस और सरोज रानी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी नाव में सवार अनिल हंस और नेहा हंस पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। परिवार के लिए यह हादसा और भी दर्दनाक इसलिए बन गया क्योंकि 8 अप्रैल को ही सपना हंस और अनिल हंस की शादी की सालगिरह थी, और खुशियों के बीच दो दिन बाद ही यह हादसा हो गया। परिवार के सदस्य डैड बॉडी लेने वृंदावन पहुंचे हैं।
सपना हंस के पड़ोसी जितेंद्र कुमार जोनी ने बताया कि यह परिवार बहुत ही अच्छा और धार्मिक स्वभाव का है। 8 अप्रैल को परिवार के 5 सदस्य जगरांव से वृंदावन बस यात्रा में शामिल हुए थे, जिसमें करीब 130 श्रद्धालु थे। सभी श्रद्धालुओं के साथ यह परिवार भी वृंदावन गया था। वहां शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नाव पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें मोगा की सपना हंस भी शामिल थीं। हालांकि, परिवार के बाकी 4 सदस्य सुरक्षित हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यह परिवार उनके साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था। उन्होंने कहा कि यह परिवार बहुत नेक और मिलनसार है और हर धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार लखविंदर सिंह ने बताया कि प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई है और सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।