{"_id":"69da33ca83426834610dd123","slug":"video-state-level-pittu-competition-organized-in-padana-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पड़ाना में राज्यस्तरीय पीट्टू प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पड़ाना में राज्यस्तरीय पीट्टू प्रतियोगिता का आयोजन
हरियाणा पीट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सनराईज पब्लिक स्कूल पड़ाना में तीसरी सब-जूनियर व जूनियर राज्यस्तरीय पीट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेशभर से आई बालक व बालिका वर्ग की 16 टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिन सिहाग हैबतपुर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये अनुशासन भी सिखाते हैं। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया और उपस्थित खिलाड़ियों को स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। प्राचार्य सतपाल सिवाच ने भी सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के पहले दिन नॉकआउट मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बालिका वर्ग में पंचकूला की टीम ने अपनी रणनीति से पानीपत को 45-26 के अंतर से मात दी। हिसार ने मेवात को 56-37 से हराया, वहीं मेजबान जींद की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए करनाल को 31-18 के अंतर से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। बालक वर्ग में मेवात और कैथल के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें मेवात ने 25-20 के स्कोर से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए कोच और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें रेवाड़ी से विकास, रोहतक से अजय, जींद से जगदीश, पंचकूला से मोनिका और मेवात से अजरुद्दीन मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह कल आयोजित होगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।