{"_id":"69da8bd17cb1f02f5c0f6ca2","slug":"video-water-tank-to-be-built-in-sarvodaya-nagar-at-a-cost-of-2-crore-waste-removal-work-begins-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय नगर में दो करोड़ की लागत से बनेगी पानी की टंकी, कूड़ा-कचरा हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोदय नगर में दो करोड़ की लागत से बनेगी पानी की टंकी, कूड़ा-कचरा हटाने का काम शुरू
अमृत भारत शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत सर्वोदय नगर मोहल्ले में पालिका की जमीन पर लगभग दो करोड़ की लागत से 23 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण जल निगम कराएगा। शनिवार को इसकी शुरुआत हो गई है। जेसीबी से कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है। इसमें करीब तीन माह लगेगा। टंकी का निर्माण कार्य पूरा करने की एक साल की डेडलाइन है। इस टंकी के बनने के बाद 12 मोहल्लों की करीब 30 हजार आबादी लाभान्वित होगी।
जल निगम के साइड इंजीनियर प्रेम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि टंकी के लिए 50 मीटर चौड़ा और 50 मीटर लंबी जगह अधिगृहित की गई है। टंकी निर्माण के पहले कूड़ा-कचरा हटाने के साथ दलदल खत्म किया जाएगा। इस काम में करीब तीन माह का वक्त लगेगा। इसके बाद यहां की मिट्टी के सैंपल को मृदा परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। शुरुआती कार्य शुरू करा दिए गए है। टंकी बनने से मोहल्ला आदर्श नगर, कंचन नगर ए व बी, गायत्री नगर, डाकतार कॉलोनी, अवधपुरी, पोनी रोड झंडा चौराहा, मंशाखेड़ा, सर्वाेदय नगर समेत एक दर्जन मोहल्लों को जलापूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 में योजना के अंतर्गत कार्य शुरू हुआ था, जिसे 2026 में पूरा करना था, लेकिन विभागीय कारणों से कार्य बीच में रुका रहा। अब कार्य को 2027 में पूरा करना है।
मालूम हो कि जिस जगह पानी की टंकी का निर्माण होना है, वहां पहले सब्जी मंडी बनाए जाने को लेेकर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन अब यहां पानी की टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे ने बताया कि सब्जी मंडी के लिए जल्द कोई और जगह देखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।